एक दिन में 54 मौतों के साथ महाराष्‍ट्र सबसे बुरी हालत में, 10 हजार मरीजों के करीब पहुंचे गुजरात और तमिलनाडु

एक दिन में 54 मौतों के साथ महाराष्‍ट्र सबसे बुरी हालत में, 10 हजार मरीजों के करीब पहुंचे गुजरात और तमिलनाडु

सुमन कुमार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3722 नए मरीज सामने आए हैं। गुरुवार को नए मरीजों के मामले में महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, गुजरात जैसे राज्‍यों में सबसे अधिक मरीज आए हैं और महाराष्‍ट्र, गुजरात, दिल्‍ली, बंगाल जैसे राज्‍यों में कोरोना के कारण सबसे अधिक मौतें दर्ज हुई हैं। आइये देश में कोरोना के हालात पर एक नजर डालते हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 49219 है। अभी तक 26234 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 2549 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 78003 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 3722 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1849 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 134 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। बुधवार को पूरे देश में 3525 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में देश में 92 हजार 791 टेस्‍ट हुए हैं। बुधवार की सुबह तक देश में कुल 18 लाख 54 हजार 250 टेस्‍ट हुए थे मगर गुरुवार को यह आंकड़ा 19 लाख 47 हजार 41 पर पहुंच गया है। दुनिया में भारत से अधिक टेस्‍ट करने वाले देशों में सिर्फ अमेरिका, रूस, जर्मनी, स्‍पेन, इटली और ब्रिटेन का नाम शामिल है।

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

बुधवार और गुरुवार के बीच देश में कोरोना की वजह से जो 134 मौतें रिपोर्ट हुई हैं उनमें से महाराष्‍ट्र में 54,  गुजरात में 29,  दिल्‍ली में 20, पश्‍चि‍म बंगाल में 9, मध्‍य प्रदेश में 7, राजस्‍थान में 4, तमिलनाडु में 3 तेलंगाना-कर्नाटक में 2-2, आंध्र में 1, बिहार में 1, जे एंड के में 1 और यूपी में 1 मौत की खबर है। दूसरे शब्‍दों में कहा जाए तो 134 में 103 मौतें देश के सिर्फ तीन राज्‍यों में हुई हैं।

राज्‍यों का हाल

गुरुवार को सामने आए 3422 नए मरीजों में 3508 मरीज देश के दस राज्‍यों में सिमटे हुए हैं। इनमें से महाराष्‍ट्र में 1495, तमिलनाडु में 509, गुजरात में 364, दिल्‍ली में 359, राजस्‍थान में 202, मध्‍य प्रदेश में 187, पश्चिम बंगाल में 117, ब‍िहार में 109, ओडिशा में 101 और उत्‍तर प्रदेश में 65 नए मरीज सामने आए हैं। इन दस प्रमुख राज्‍यों के अलावा आंध्र प्रदेश में 47, तेलंगाना में 41 और जम्‍मू कश्‍मीर में 37 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना मरीजों के लिए संशोधित डिस्‍चार्ज पॉलिसी जारी, जानिए किसे कब अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

एंटीजन टेस्ट से 15 मिनट में लगेगा कोरोना का पता, जानिए इससे जुड़ी 5 प्रमुख बातें

Special Report: खुद को आइसोलेट न करें प्राइवेट अस्पताल

 

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2137

1142

47

अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड

33

33

0

अरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

80

39

2

बिहार

940

388

7

चंडीगढ़ 

187

28

3

छत्तीसगढ़

59

55

0

दादर नगर हवेली

1

0

0

दिल्ली

7998

2858

106

गोवा

7

7

0

गुजरात 

9267

3562

566

हरियाणा

793

418

11

हिमाचल प्रदेश 

66

39

2

जम्मू एंड कश्मीर 

971

466

11

झारखंड

173

79

3

कर्नाटक

959

451

33

केरल

534

490

4

लद्दाख

42

22

0

मध्य प्रदेश 

4173

2004

232

महाराष्ट्र 

25922

5547

975

मणिपुर

2

2

0

मेघालय

13

10

1

मिजोरम

1

0

0

ओडिशा

538

143

3

पुडुचेरी

13

9

1

पंजाब

1924

200

32

राजस्थान

4328

2459

121

तमिलनाडु

9227

2176

64

तेलांगना

1367

940

34

त्रिपुरा

155

16

0

उत्तराखंड

72

46

1

उत्तर प्रदेश 

3729

1902

83

वेस्ट बंगाल

2290

702

207

भारत में कुल मामले

78003

26235

2549

 

इसे भी पढ़ें-

दुनिया में 41 लाख के पार पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या, जानिए भारत का आंकड़ा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।